Smart Charitable Trust का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश के 75 जिले से कम से कम 10 लाख व्यक्ति Smart Charitable Trust का सदस्य बनें ताकि टीम के किसी भी वैधानिक सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर टीम के शेष अन्य सभी सदस्य 5 रुपए सीधे उसके आश्रित के खाते में भेजकर 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर सकें। इसके साथ साथ ट्रस्ट में प्राप्त दान धनराशि से जरूरतमंद मेधावी छात्रों/अनाथ बच्चों/विकलांग बच्चों/गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, भोजन, कपड़ा की व्यवस्था कर मदद किया जायेगा। "हर घर Smart Charitable Trust योजना" को साकार करना है।
उत्तर प्रदेश का प्रत्येक परिवार Smart Charitable Trust का सदस्य बनें और परिवार की भांति हर सुख दुख में हम एक दूसरे के काम आएं यही हमारा अंतिम लक्ष्य है।
संस्था का उद्देश्य
- 1. सामाजिक, नैतिक एवं विकास हेतु रचनात्मक भूमिका का निर्वहन करना।
- 2. अशिक्षित समाज को शिक्षित करने का प्रयास करना तथा दहेज, बाल विवाह, नारी उत्पीड़न आदि को समूल रूप से समाप्त करने हेतु जनजागरण करना।
- 3. गरीबों को हर संभव सहायता करना, मानव समाज में सर्वधर्म समभाव की भावना का सृजन करना, विज्ञान, कला, साहित्य का प्रचार करना।
- 4. समाज के शोषित वर्ग जैसे आदिवासी, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति तथा पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों का सार्वभौमिक विकास करना।
- 5. संस्था के विकास हेतु अन्य वे सभी आवश्यक कार्य करना जो संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति एवं संस्था विकास में सहायक हो।
- 6. केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना, सर्दी में अलाव जलवाना, भोजन, वस्त्र, कंबल आदि की व्यवस्था करना।
- 7. प्राकृतिक आपदाओं में जन-जन का हर संभव निस्वार्थ भाव से सहयोग करना।
- 8. प्रति वर्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और दवा वितरण कराना
सदस्यता
देश के कोई भी नागरिक जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, वो जन स्वास्थ्य सहायता अभियान के अंतर्गत सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। सदस्यता लेने के लिए जरूरी दस्तावेज आधारकार्ड, पैन कार्ड तथा राशन कार्ड की छायाप्रति एवं सदस्यता शुल्क जरूरी है।
स्मार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य गरीब लोगों की सेवा करना और उनकी मदद करना है। हमारा एनजीओ साल 2020 में शुरू की गई थी ! स्मार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट हमारी सोसायटी में और अधिक सामाजिक कार्य कर रहा है। हम कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं और अपने जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और हम गरीब लोगों को कम से कम पैसे में अपने परिवार की देखभाल करने की सुविधा प्रदान करते हैं ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।
हम स्वास्थ्य जांच शिविर में निःशुल्क दवाएँ दान कर रहे हैं ताकि हर कोई इसका लाभ उठा सके।